हापुड़, फरवरी 23 -- चीनी मिल के पेराई सत्र निंरतर लागू रखने के लिए मिल में गन्ने की कमी हो रही है। इसके लिए मिल अधिकारियों ने अब पेराई सत्र बंद करने के लिए दूसरा बंदी नोटिस चस्पा कर दिया है। नोटिस के माध्यम से किसानों से अपील की गई है कि जिन किसानों का गन्ना शेष रह गया है वह निर्धारित समय में गन्ने की सप्लाई कर दें। मिल मुख्य महाप्रबंधक करन सिंह ने नोटिस चस्पा करते हुए उल्लेख किया है कि चीनी मिल से जुड़े सभी किसानों को सूचना दी गई है कि चीनी मिल से संबंधित सभी वाहय क्रय केंद्रों (सुरक्षित एवं अभ्यर्पित) तथा मिल गेट से सभी किसानों के कलैण्डर में बेसिक कोटे/अतिरिक्त सटटे एवं सर्वे के आधार पर खडे गन्ने की समस्त पर्चीया दी जा चुकी है। इसके साथ सभी क्रय केंद्रों एवं मिल द्वारा पर कई दिनो से गन्ने की खुली खरीद की जा रही है। इसके अतिरिक्त चीनी म...