अंबेडकर नगर, जून 3 -- सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सम्मनपुर बाजार में सरसों की पेराई करते समय अचानक एक किशोर का हाथ कोल्हू में फंस गया। हादसे में किशोर का दाहिना हाथ उखड़ कर शरीर से अलग हो गया। घटना देख आसपास के लोग दहल गए। किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सम्मनपुर बाजार में मजीसा (कटात) के रहने वाले लालजीत यादव ने सरसों पेराई की मशीन लगा रखी है। मशीन पर पश्चिम बंगाल के हरियांखी गांव का रहने वाला 17 वर्षीय आकाश काम करता है।। बताया जाता है कि सोमवार की शाम को सरसों की पेराई हो रही थी। किशोर बारी-बारी से ग्राहकों के सरसों की पेराई कर रहा था। इसी दौरान उसका दाहिना हाथ कोल्हू में फंस गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोग जब तक कुछ कर पाते तब तक आकाश का हाथ सरसों पेराई मशीन की चपेट में आकर शरीर से अलग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.