रांची, अक्टूबर 12 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तपकरा थाना क्षेत्र के पेरवाघाघ स्थित कारो नदी में रविवार की दोपहर को एक मजदूर पानी की तेज धार में बह गया। युवक की पहचान 26 वर्षीय राजू उर्फ रायबुल अली के रूप में हुई है। वह असम का निवासी था और पेरवाघाघ में चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। दोपहर में खाना खाने के बाद वह जलप्रपात (वॉटरफॉल) की ओर घूमने चला गया था। नदी पार करने के दौरान पैर फिसलने से वह नदी की तेज धार में बह गया। साथियों ने उसकी काफी खोजबीन की, परंतु उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में इसकी सूचना तपकरा थाना को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। शाम तक उसका कोई पता नहीं चल पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.