रांची, फरवरी 24 -- तोरपा, प्रतिनिधि। झारखंड के खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शुमार पेरवांघाघ और पाण्डुपुडिंग जलप्रपात के दिन अब बदलने वाले हैं। राज्य सरकार ने तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के अनुरोध पर खूंटी जिले के इन दोनों जलप्रपातों को इको टूरिज्म मॉडल के तहत विकसित करने के लिए बजट में प्रावधान किया है। इस घोषणा के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। विधायक ने कहा कि यह पहल न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगी। इको टूरिज्म योजना के अंतर्गत दोनों स्थलों पर बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा। प्रस्तावित कार्यों में पर्यटकों के लिए सुरक्षित पहुंच मार्ग का निर्माण, सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा सुरक्षा रेलिंग, आकर्षक व्यू प्वाइंट औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.