रांची, अप्रैल 9 -- रांची, संवाददाता। झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत कलस्टर सिंगल विलेज स्कीम के कार्य से जुड़े संवेदकों ने बुधवार को झारखंड चैंबर पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान संवेदकों ने बताया कि योजना के कार्य के एवज में पिछले 14 माह से संवेदकों को भुगतान नहीं किया जा रहा है। कहा कि इससे एक तरफ जहां संवेदक अपने कर्मचारियों को भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। बैंक ब्याज देने में असमर्थ होने के कारण बैंक डिफॉल्टर हो गये हैं। दूसरी ओर गर्मी के समय में हर घर नल-जल योजना भी प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है। फंड के अभाव में मरम्मती का काम पूरा कराने में भी असमर्थ हैं। इससे गर्मी के समय जल संकट से 50 लाख से अधिक लोग प्रभावित होंगे। चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने जल्द ही विभागीय स्तर पर वार्ता के लिए संवेदकों को आश्वस्त किया। साथ ही इस मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.