बागेश्वर, दिसम्बर 22 -- जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिनमें आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। आरे न्याय पंचायत की 80 समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने शिविर की अध्यक्षता की। इनमें से अधिकांश समस्याओं का तत्काल समाधान किया। जबकि शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जिलाधिकारी ने जल निगम एवं पेयजल से जुड़े मामलों में शत-प्रतिशत जलापूर्ति सुनिश्चित करने, नेटवर्क संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। वन्यजीव-मानव संघर्ष से संबंधित शिकायतों पर वन विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने तथा मानव जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने आपदा से जुड़े सभी आकलनों का थर्ड पार्टी निरीक्षण एक मा...