फरीदाबाद, अप्रैल 5 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पेयजल किल्लत बढ़नी शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में समस्या और बढ़ सकती है। ऐसे में नगर निगम ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सात वार्डों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति करने का निर्णय लिया है। इस योजना पर करीब 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शहर में पेयजल आपूर्ति यमुना किनारे लगे 22 रेनीवेल और अलग-अलग इलाकों में लगे करीब 1750 ट्यूबवेलों से की जाती है। प्रतिदिन में 450 एमएलडी पानी की जरुरत है। लेकिन, विभिन्न स्रोतों से 330 एमएलडी ही पानी ही सप्लाई हो पाती है। ऐसे में करीब 120 एमएलडी पानी की कमी के कारण एनआईटी और बड़खल अंतिम छोर तक बहुत कम पानी पहुंचता है। सबसे ज्यादा परेशानी गर्मियों में वार्ड एक, दो, छह, सात, आठ, नौ, 10 में होती है। नालों में पानी नहीं आने पर लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.