गंगापार, फरवरी 21 -- तहसील मुख्यालय पर पेयजल संकट को लेकर शनिवार को मेजा के अधिवक्ता अपर जिलाधिकारी पूजा मिश्रा से मिल उनसे ग्राम न्यायालय के लिए तहसील परिसर के आसपास सरकारी जमीन व गर्मी को देखते हुए पेयजल समस्या का त्वरित समाधान करने का आग्रह किया। एडीएम प्रशासन ने सभी अधिवक्ताओं की बात सुन एसडीएम सुरेन्द्र प्रताप यादव से तत्काल समस्या का समाधान करने को कहा। बार एसोसिएशन मेला के मंत्री अतुल वैभव द्विवेदी ने कहा कि एक दशक पहले पूर्व एसडीएम आवास के पास लाखों रुपये का आरओ स्थापित करवाया गया था, वर्ष भर संचालित होने के बाद आरओ बंद हो गया। इसके बाद छोटा आरओ लगवा दिया गया, यह भी ठंडा पानी देना बंद कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...