धनबाद, अप्रैल 6 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इस गर्मी पेयजल संकट झेलना होगा। कई ग्रामीण इलाकों में को पेयजल संकट की स्थिति बन आई है, लेकिन जिला परिषद की ओर से को इससे निबटने की कोई तैयारी नहीं की गई है। स्थिति यह है कि जिला परिषद बोर्ड की बैठक भी नहीं की गई है। पूर्व के वर्षों में गर्मी शुरू होने के पहले जिला परिषद बोर्ड की बैठक होती थी। इसमें पेयजल संकट से निदान के उपाय किए जाते थे। जिला परिषद सदस्यों की सलाह ली जाती थी। भीषण जलसंकट वाले क्षेत्रों में टैंकरों से जलापूर्ति का निर्णय लिया जाता था। इसके लिए जिला परिषद की ओर से प्रत्येक सदस्य को एक निर्धारित राशि का आवंटन किया जाता है। इस बार गर्मी शुरू हो गई है लेकिन जिला परिषद की ओर से कोई बैठक नहीं बुलाई गई है। निरसा, गोविंदपुर तोपचांची में जलसंकट शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.