प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज। शहर की एक तिहाई आबादी को पेयजल संकट से बचाने के लिए जलकल विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। यमुना का जलस्तर घटने पर जलकल पिछले साल की तरह फिर यमुना में सबमर्सिबल पंप लगाएगा। यह काम पहले जल निगम को सौंपा गया था। जल निगम एक साल में पेयजल संकट से बचाने की योजना नहीं बना पाया, तब जलकल ने अपनी तैयारी शुरू की है। पिछले साल यमुना का जलस्तर कम होने पर शहर के बड़े हिस्से में पानी का संकट गहराया तो जलकल ने सबमर्सिबल पंप अस्थायी मदद ली थी। उसी समय जल निगम को यमुना का जलस्तर कम होने के बाद भी शहरवासियों को जरूरत का पानी उपलब्ध कराने के लिए स्थायी योजना बनाने के लिए कहा गया था। तब से महीनों बीत गए और जल निगम योजना नहीं बना सका। मार्च में यमुना का जलस्तर कम होने लगा तो जल निगम ने सुधि ली और यमुना में समबर्सिबल पंप लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.