बक्सर, अप्रैल 5 -- डुमरांव, निसं। गर्म पछुआ हवा से कंठ सूखने लगे हैं। ऐसे में पानी पीने के लिए लोग नल की तलाश करने लगे हैं। इधर, नगर में लगे अधिकांश चापाकल खराब पड़े हैं। नगरवासी मांग करने लगे हैं कि खराब चापाकल को सही किया जाए और जरूरत के अनुसार बोरिंग लगाकर टंकी की व्यवस्था की जाए। अनुमंडल का मुख्य बाजार होने से लोगों का आना-जाना सुबह 8 बजे से ही शुरू हो जाता है। इतना ही नहीं, स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे भी पेयजल की तलाश में घूमते नजर आते हैं। नगरवासियों का कहाना है कि नगर परिषद को पेयजल की व्यवस्था हर रोड और चौक-चौराहों पर करनी चाहिए। इस संबंध में चेयरमैन सुनीता गुप्ता से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वाटर एटीएम शीघ्र लगाया जाएगा। वहीं, खराब चापाकल की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है। जहां बोरिंग लगाने की जरूरत होगी, वहां लगाए जाएंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.