श्रावस्ती, मार्च 11 -- जमुनहा, संवाददाता। फत्तेपुर बनगई गांव के लोग पेयजल की संकट से जूझ रहे हैं। ग्राम पंचायत में लगी पानी टंकी व लगे हैंडपंप सालों से खराब हैं। इससे लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। विकास क्षेत्र जमुनहा के ग्राम पंचायत फत्तेपुर बनगई में लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए पानी टंकी का निर्माण कराया गया है। जिसके निर्माण में 176.24 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसके बाद भी लोगों को पानी टंकी से पानी नहीं मिल रहा है। लोगों का कहना है कि तकनीकि खराबी के चलते पानी टंकी एक साल से अधिक समय से बंद पड़ी है। गांव में लगी टोटियों निष्प्रयोज्य है और घरों में टंकी का पानी नहीं पहुंच रहा है। इसके साथ ही गांव में लगे ज्यादातर हैंडपंप सालों से खराब पड़े हैं। इस समय अच्छी खासी गर्मी होने लगी है। गर्मी होने से लोगों में पेयजल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.