दुमका, मई 5 -- रानेश्वर। प्रखंड के रेशमा गांव में इन दिनों पेयजल संकट बिकराल रूप ले लिया है। ग्रामीणों के समक्ष उत्पन्न पेयजल संकट परेशानी का कारण बन गया है। ग्रामीण गांव से करीब आधा किमी दूर स्थित झरना का पानी पीने को विवश हो गया है। जबकि गांव में एक जलमीनार बनाया गया है। एक चापाकल भी बताया गया है। लेकिन जलमीनार समेत चापाकल भी जल देना बंद कर दिया है। दोनों जल स्रोत महीनों से खराब पड़ा है। लेकिन विभाग के द्वारा अब तक जल स्रोत की मरम्मती नहीं कराई गई है। जो ग्रामीणों के समक्ष संकट बनकर उभर आया है। ग्रामीण डारमेंन मुर्मू,अविनाश राणा,जोसफ मुर्मू,सिरिल मुर्मू,जूलियस मुर्मू,धुनिराम राणा समेत अन्य ने अविलंब चापाकल मरम्मती एवं जल मीनार चालू कराने की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...