देहरादून, जून 23 -- उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने अपर राजीव नगर क्षेत्र में पेयजल समस्या का समाधान नहीं कर पाने पर जल संस्थान अधिकारियों के रवैये की आलोचना की है और जिलाधिकारी एवं सचिव पेयजल वे जल संस्थान नार्थ डिवीजन में तैनात अधिकारियों को हटाने की मांग की है। प्रदीप कुकरेती ने कहा कि अपर राजीव नगर में लगातार पानी की समस्या हर दूसरे दिन खड़ी हो रही है। सामान्य पानी आपूर्ति तो दूर मोटर चलाकर भी पानी उपलब्ध नहीं हो पाता। जबकि अभियंताओं द्वारा हर दो तीन दिन में ट्यूबवेल मरम्मत एवं वाल्व मरम्मत की बात की जाती है। इतनी बारिश के बावजूद भी पानी की सामान्य आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जल संस्थान के फील्ड स्टॉफ ने जगह-जगह अपने हिसाब से पाइप लाइनों में गेट वॉल्व व सप्लाई डायवर्ट की हुई है, उसका प्रभाव दर्जनों घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.