बांका, मार्च 21 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में गर्मी के शुरू होते ही पेयजल संकट गहराने लगा है। इसको लेकर सरकार की ओर से कई विभाग व संस्थाओं को क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट को दूर करने के लिए लगाये जा रहे हैं। अब क्षेत्र में पेयजल संकट को दूर करने में जिला परिषद भी अहम भूमिका निभाएगी। इसके लिए गर्मी को ध्यान में रखकर आम लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में जिला परिषदों की भूमिका भी सुनिश्चित की गयी है। अब जिला परिषद जिले के हाट, बाजार एवं ग्रामीण इलाकों में चापकल लगाएंगे। 15 वित्त आयोग की राशि से प्राप्त होने वाले टाइड फंड का उपयोग चापाकल लगाने में किया जायेगा। जिला परिषदों की ओर से लिए जा रहे कार्यों में चापाकल योजना की गतिविधि को शामिल किये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पंचायती राज विभाग की ओर से जारी निर्देष में कहा गया है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.