देवघर, फरवरी 22 -- देवघर। समाहरणालय के सभागार में शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजलापूर्ति व शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर बैठक की गई। इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय व पेयजल से संबंधित जानकारी उपायुक्त के समक्ष विस्तारपूर्वक प्रस्तुत की गई। इस दौरान डीसी ने आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण की स्थिति के अलावा संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी सरकारी आंगनबाड़ी केंद्रों में जहां चापाकल या बोरिंग की सुविधा उपलब्ध है। वहां पेयजल की सुलभ और स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही वैसे आंगनबाड़ी केंद्र जहां पेयजल और शौचालय से जुड़ी समस्या है, वहां आवश्यकता अनुसार पेयजल आपूर्ति व शौचालय की व्यवस्था सुनिश...