देहरादून, फरवरी 2 -- देहरादून। स्मिथनगर मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण पेयजल की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। इस वजह से क्षेत्रवासियों को पानी नहीं मिल पाया। उत्तराखंड पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष वीरू बिष्ट ने कहा कि सोमवार को पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद लोक निर्माण विभाग समय पर खुदाई की अनुमति नहीं दे रहा है। इस वजह से समस्या और गंभीर हो रही है। वीरू बिष्ट ने कहा कि पेयजल निगम को लोक निर्माण विभाग के साथ बैठकर तालमेल बनाना चाहिए ताकि पेयजल लाईनों की मरम्मत के लिए खुदाई की अनुमति समय पर मिल सके। वहीं लाइन फटने की सूचना जब अधिकृत कंपनी दी गई तो उनके द्वारा तत्काल आपूर्ति को बंद किया गया। पेयजल निगम को अवगत करा कर मरम्मत कार्य शुरू करने के लिए कर्मचारियों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.