चम्पावत, जनवरी 13 -- ग्राम सभा पाटन पाटनी के कनेड़ा प्रेमनगर तोक में पेयजल योजना निर्माण में देरी को लेकर लोगों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने बैठक में निर्णय लिया कि डीएम से मिलकर समस्या के निदान पर वार्ता की जाएगी। अगर तब भी पेयजल योजना का निर्माण न हुआ तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी। लोहाघाट के प्रेमनगर इलाके में पूर्व ग्राम प्रधान पाटन सुभाष विश्वकर्मा की अध्यक्षता और क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबन सिंह बोहरा के संचालन में हुई बैठक में बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि जन प्रतिनिधियों के माध्यम से डीएम से मुलाकात कर समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। यदि फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती, तो आगे आंदोलन सहित अन्य कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर सुरेश जोशी, लालमणि खर्कवाल, हयात सिंह, केबी पांडेय, जगदीश गड़कोटी, भूपेश देव, कैलाश गिरी, उर्बादत्त जोशी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.