चंदौली, जनवरी 13 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा में हाइवे सड़क निर्माण के दौरान जल निगम की पाइप टूटने से पेयजल आपूर्ति बार-बार बाधित हो जा रही है। कस्बे में बीते पन्द्रह दिनों से अधिक समय से नागेपुर काली माता मंदिर के समीप जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त है। गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है और मरम्मत अब तक नहीं हुई है। जिससे इलाके में पेयजल आपूर्ति बाधित है। कार्यदायी संस्था की ओर से टूटी पाइप मरम्मत नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाया है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सकलडीहा में तीन साल से सड़क निर्माण के दौरान दर्जनों बार जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने से पेयजल आपूर्ति ठप हो जा रही है। सकलडीहा कस्बा से लेकर टिमिलपुर, तेन्दुई, सिरोहुपुर, नागेपुर, ईटवा सहित दर्जन...