पिथौरागढ़, दिसम्बर 3 -- पिथौरागढ़। उत्तराखण्ड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। नगर के टकाना में स्थित पेयजल निगम संघ भवन में कर्मियों की बैठक हुई। जिसमें पिथौरागढ़,गंगोलीहाट,डीडीहाट के कर्मी शामिल रहे। द्विवार्षिक अधिवेशन में अन्य कर्मियों ने वर्चुअल माध्यम से भी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के बाद अविनाश कुमार चंद को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। जसपाल बोरा को उपाध्यक्ष, हेमंत भंडारी को सचिव, ईना बिष्ट को संयुक्त सचिव चुना गया। सतीश भट्ट को कोषाध्यक्ष व गोविंद सिंह महर को प्रचार मंत्री चुना गया। जिलाध्यक्ष अविनाश ने कहा कि कर्मियों की समस्याओं के लिए हरसंभव कार्य किया जाएगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन हित में कार्य करने का निर्णय लिया। शपथ ग्रहण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। ----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...