चंदौली, फरवरी 22 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। जल निगम विभाग की लापरवाही से खण्डवारी-चहनियां कस्बा में प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पीने का शुद्ध पानी बर्बाद हो रहा है। यह आलम लगभग ऐसा मंजर कई गांवो में है। ग्रामीणों का कहना है कि नल का इंतजाम नहीं होने से सप्लाई होते ही पानी बहने लगता है। विभाग जल संरक्षण अभियान का पलीता लगा रहा है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल नल योजना में पानी पहुंचाना है। इसके लिए गांवो में शुद्ध जल मुहैया कराने के लिए हर गांवो में पानी की पाइप बिछाई जा रही है, ताकि लोगों को शुद्ध और साफ जल की व्यवस्था हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि जलजीवन मिशन की ओर से जगह-जगह पाइप लगाकर छोड़ दिया गया है। जिससे शुद्ध पीने का सैकड़ों लीटर कहीं नाली में बह रहा है तो कहीं मार्ग पर बह रहा है। खण्डवारी गांव-चहनियां कस्बा में कई जगहों पर जल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.