पटना, जनवरी 6 -- जलापूर्ति व्यवस्था में गुणवत्ता संबंधी कमी या तकनीकी अवरोध चिह्नित होने पर वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक मरम्मत कार्य, पाइप लाइन की सफाई, तकनीकी सुधार तथा वैकल्पिक जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को नगर आयुक्त ने निर्देश दिया है कि तीन दिनों के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। नगर निगम प्रशासन द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दावा किया गया है कि नगर निगम क्षेत्र के सभी 75 वार्डों में जलापूर्ति पाइपलाइन तथा पेयजल गुणवत्ता की व्यापक एवं सघन जांच कराई गई है। इस दौरान प्रत्येक वार्ड के 4 से 5 स्थानों से जल के नमूने संग्रहित किए गए। इनका वैज्ञानिक पद्धति से परीक्षण किया गया। इनमें जल की गुणवत्ता, टीडीएस स्तर एवं अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.