धनबाद, मार्च 23 -- पंचेत, प्रतिनिधि। पेयजल, प्रदूषण सहित विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने शनिवार को बीसीसीएल सीवी एरिया बारह के लायकडीह कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि डुमरकुंडा बाउरी बस्ती में पेयजल की घोर किल्लत है। दुर्गा मंदिर से पाइपलाइन के जरिए पूरे बस्ती में पानी उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि क्षेत्रीय कार्यालय से पतलाबाड़ी मोड़ तक नियमित पानी का छिड़काव नहीं होने से लोग परेशान हैं। दहीबाड़ी कोल वाशरी के दूषित पानी से किसानों के खेत बंजर हो रहे हैं। इस पर अविलंब रोक लगाई जाए। कोलवाशरी से ध्वनि प्रदूषण को कम किया जाए। वाशरी में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार में प्राथमिकता दिया जाए। एरिया के प्रभावित क्षेत्र में नियमित रुप से मेडिकल कैंप लगाया जाए। खुदिया नदी में बीसीसीएल द्वारा भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.