फिरोजाबाद, मई 28 -- फिरोजाबाद। शहर में पेयजल समस्या दिनोंदिन गंभीर रूप धारण करती जा रही है। आधे से अधिक शहर में लोगों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। मंगलवार को सुबह नगर निगम में पानी की मांग को लेकर कई क्षेत्रों के लोगों की भीड़ देखी गई। नगर आयुक्त कार्यालय में मौजूद जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता एवं अन्य अधिकारियों से लोगों ने पानी की समस्या के निराकरण की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन पर प्यासे लोग घरों को लौट गए। वार्ड संख्या 59 के मोहल्ला 60 फुटा रोड निवासी इरशाद ने बताया कि उनके क्षेत्र में दो महीने से पानी की किल्लत बनी हुई है। उन्होंने बताया कि वह अपनी समस्या से कई बार नगर निगम के अलावा जलकल विभाग के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन अभी तक उनको पीने का पानी नहीं मिला। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी ...