समस्तीपुर, दिसम्बर 26 -- नगर निगम के वार्ड-3 में करीब 500 परिवारों के बीच पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ताजपुर मुख्य रोड में बलभद्रपुर बाजोपुर व आसपास के लोग बाल्टीभर पानी के लिए घंटों इंतजार करते हैं। वजह यह कि ताजपुर रोड में बड़ा नाला निर्माण के क्रम में नल-जल योजना की मुख्य पाइप काट दी गई। इससे छह महीने से दो पानी टंकी से आपूर्ति ठप है। नगर निगम ने यहां पानी आपूर्ति करने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं करायी है। लोग पानी के लिए काफी परेशान हैं। सबसे अधिक तबाही मुसहर टोल, पासवान टोल, राम टोला व अन्य टोले के परिवारों के सामने है। एक चापाकल है भी तो वह सही से पानी भी नहीं दे पाता। दिनभर पानी का जुगाड़ की चिंता में ही लगे रहते हैं। हालांकि वार्ड पार्षद ने एक टैंकर से पानी पहुंचाने की व्यवस्था कर दी, जिससे उनलोगों की जरूरत पूरी नहीं हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.