नोएडा, फरवरी 4 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के विभिन्न सेक्टरों में पिछले महीने दूषित पेजयल की आपूर्ति के बाद लिए गए नमूनों में से केवल दो की ही जांच रिपोर्ट मिली है। इनमें पानी की गुणवत्ता सही पाई गई। शेष नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा, बीटा और डेल्टा में करीब एक माह पहले दूषित पेयजल की आपूर्ति हुई थी। इस कारण कई लोग बीमार पड़ गए थे। स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए थे। इसके बाद ग्रेटर नोएडा ने पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल लेकर श्रीराम इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल रिसर्च लैब भेजे थे। करीब एक महीने बाद अब तक केवल दो नमूनों की रिपोर्ट ही मिल सकी है। अधिकारियों के अनुसार इन दोनों नमूनों की रिपोर्ट में पानी को पीने योग्...