मऊ, जनवरी 4 -- मऊ, संवाददाता। घोसी नगर पंचायत क्षेत्र के बड़ागांव स्थित इंदारा-दोहरीघाट रेलखंड पर अंडरपास बनाने के लिये जेसीबी से की जा रही खुदाई के दौरान लोगों के घरों में पानी की सप्लाई के लिए लगाई गई जलनिगम की पाइप फट गई है। इस कारण वार्ड 12 और 17 में पानी की आपूर्ति लगभग एक सप्ताह से बाधित है। लेकिन अब तक इसे ठीक नहीं कराया जा सका है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निवासियों ने इसे जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की है। नगर पंचायत क्षेत्र के बड़ागांव स्थित वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे के किनारे और इंदारा-दोहरीघाट रेलखंड पर स्थित समपार संख्या 14 सी पर रेलखंड के मीटर गेज में परिवर्तन होने के बाद से ही स्थानीय लोगों द्वारा अंडरपास बनाए जाने की मांग की जा रही थी। लोगों की मांग और सुविधाओं के मद्देनजर रेलवे ने उक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.