लातेहार, फरवरी 1 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत कोमर गांव में जलसहिया जावा देवी ने पेयजल की गुणवत्ता की जांच की गई। उल्लेखनीय है कि जिले के सभी पंचायतों में जलसहियाओं को जल जांच किट एवं आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया है। जिसके माध्यम से चापानल,कुआं एवं अन्य पेयजल स्रोतों के पानी की जांच कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पानी पीने योग्य है या नहीं। इसी क्रम में जलसहिया जावा देवी ने जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी के आवास स्थित चापानल के पानी की जांच की। जांच प्रक्रिया के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को भी पानी की गुणवत्ता जांच की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि सभी ग्रामीणों को अपने पेयजल स्रोतों की गुणवत्ता की नियमित जांच अवश्य करानी चाहिए। यह न केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है,बल्कि दू...