देहरादून, दिसम्बर 9 -- गोपेश्वर । पेयजल की समस्या से जूझते गोपेश्वर के हल्दापानी , सुभाष नगर और पठियाल धार के निवासी ने मंगलवार को बड़ी संख्या में जुट कर चमोली - गोपेश्वर सड़क पर दो घंटे से अधिक समय तक खाली बर्तनों के साथ चक्का जाम किया। नागरिकों ने मौके पर पहुंचे पेयजल विभाग के अधिकारियों का भी घेराव कर शीघ्र पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...