अल्मोड़ा, मई 8 -- रानीखेत, संवाददाता। पेयजल तकनीकी मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संगठन की बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। मांगों को लेकर संघर्ष करने पर सहमति बनी। इस दौरान शाखा कार्यकारिणी के चुनाव भी हुए। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रावत और चंद्र शेखर जोशी की देखरेख में कुशल सिंह नवियाल को संरक्षक, बसंत सिंह बिष्ट अध्यक्ष, गिरीश गिरी उपाध्यक्ष, नवीन चंद्र सिंह सचिव, हेमंत सिंह अधिकारी उप सचिव, मनीष सिंह कोषाध्यक्ष, सौरभ बिष्ट उपकोषाध्यक्ष, दीप चंद्र संगठन मंत्री और प्रकाश मनरल प्रचार मंत्री चुने गए। मोहन सिंह, त्रिलोक सिंह, खुशाल सिंह, जीवन सिंह, भुवन पाठक, प्रमोद पंत, हरीश राम, पूरन बिष्ट, गिरधर बंगारी, महेंद्र सिंह मनरल संगठन के सदस्य बनाये गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.