कन्नौज, फरवरी 20 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। रमजान और होली के पर्व को लेकर पेयजल और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नागरिकों ने पालिका कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन दिया है। समाजसेवी मुनीर कुरैशी के नेतृत्व में तकरीबन आधा दर्जन लोगों ने पालिका कार्यालय पहुंच कर मौजूद वरिष्ठ लिपिक वीर सिंह को ज्ञापन दिया। और कहा कि रमजान माह के साथ ही होली का पर्व भी है। रमजान व होली के मद्देनजर पेयजल व सफाई की व्यवस्था ठीक की जाए। उन्होंने रमजान माह के प्रत्येक जुमे को मस्जिदों के आसपास साफ सफाई करने और होलिका स्थल पर भी साफ सफाई के प्रति ध्यान देने का आग्रह किया। और कहा कि रमजान माह में दो बार की बजाय तीन बार पेयजल सप्लाई की जाए। पालिका प्रशासन में समस्या समाधान का आश्वासन भी दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...