पलामू, फरवरी 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा मोहल्ले के सुरेश सिंह चौक के समीप से रविवार को दिन में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के संवेदक अरविंद तिवारी से सोने की अंगूठी एवं अन्य दो युवक से सोने की चैन की ठगी मामले की जांच तेज कर दी गई है। मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। मौखिक सूचना पर जांच की जा रही है। भुक्तभोगी अरविंद तिवारी के अनुसार रविवार को दिन में रेड़मा चौक से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। सुलभ शौचालय के समीप एक युवक आकर बोला कि साहब बुला रहे हैं। पुलिस के पोशाक में खड़े युवक के पास पहुंचने पर बोला कि बैरिया चौक के पास लूट एवं चाकू बाजी की घटना हुई है। एसपी के आदेश से सभी चौराहे पर ड्यूटी लगाई गई है। आप अपना अंगूठी उतार कर पैकिट में रख लें। मना करने पर उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.