गढ़वा, अगस्त 21 -- गढ़वा। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव मस्तराम मीणा क्षेत्र भ्रमण के तहत 22 अगस्त को गढ़वा आएंगे। प्रधान सचिव जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण-2 अंतर्गत संचालित की जा रही गतिविधियों पर जलसहिया, मुखियागणों, पंचायत सचिव व प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ संवाद करेंगे। साथ ही पेयजलापूर्ति योजनाओं व ओडीएफ प्लस की प्रगति की पंचायतवार व प्रखंडवार समीक्षा करेंगे। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड के प्रधान सचिव के आगमन को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं व गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा के लिए आवश्यक तैयारी करते हुए बैठक में उपस्थित होने व सभी संबंधित प्रतिभागियों को संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निर्देशित किया है। गढ़वा जिला में पेयजल एवं स्वच्छत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.