गाज़ियाबाद, दिसम्बर 24 -- गाजियाबाद। पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से परेशान आदर्श नगर बिहारीपुरा कॉलोनी के लोगों ने बुधवार को महापौर के आवास का घेराव किया। महिलाओं और पुरुषों ने महापौर के सामने अपनी समस्या रखी। महापौर सुनीता दयाल ने जल निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। वार्ड-7 आदर्श नगर बिहारीपुरा कॉलोनी से लगभग 50 महिलाएं और पुरुष महापौर के आवास पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि लगभग 10 दिनों से आपूर्ति नहीं हो रही। पाइपलाइन फट गई है और बिना पानी के लोग परेशान हो रहे हैं। महापौर ने अधिकारियों से बात की तो पता चला कि यहां जलनिगम ने पानी की टंकी, ट्यूबवेल और पाइपलाइन बिछाई थी और पेयजल की आपूर्ति कर रहा है। महापौर ने जल निगम के सहायक अभियंता सौरभ कुमार से पूछा तो उन्होंने आपूर्ति बंद होने की बात स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.