पलामू, दिसम्बर 16 -- मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड-16 के निवासी पेयजल, सड़क और नाली से जुड़ी समस्याओं से अब भी काफी परेशान हैं। रेड़मा चौक पर लगने वाले जाम से भी जन-जीवन काफी प्रभावित है। यह वार्ड तेजी से सघन आबादी वाला क्षेत्र बन गया है जिसके कारण नागरिक सुविधाओं से संबंधित पुरानी व्यवस्था पर अत्यधिक दबाव बढ़ गया है। आम नागरिक बुनियादी समस्याओं का निदान निकालने के लिए लगातार आवाज उठा रहे हैं परंतु निदान नहीं निकल पा रहा है। हिन्दुस्तान अखबार के बोले पलामू अभियान के क्रम में वार्ड-16 के निवासियों ने पेयजल, सड़क और नाली की सुविधा तत्काल बेहतर करने की जरूरत बताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...