धनबाद, दिसम्बर 24 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल बांस कपूरिया भेलाटांड़ में मंगलवार को खेलकूद सह क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। जिसमें प्री नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस सेलिब्रेशन में भाग लिया। इसमें सांता क्लाउज का आगमन जिंगल बेल आदि कार्यकर्मो का आयोजन हुआ। वार्षिक खेलकूद का उद्घाटन डीएसपी धीरेंद्र नारायण बांका व कपूरिया ओपी प्रभारी प्रमोद लकरा ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय का चेयरमैन मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। मौके पर विद्यालय के निदेशक दिनेश महतो, सुमन महतो, सुमन कुमारी, परितोष महतो, अरुण कुमार महतो, प्राचार्य रूपेश कुमार आदि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...