सीवान, दिसम्बर 3 -- बड़हरिया। बड़हरिया-तरवारा मुख्य मार्ग के परमा मोड़ से बहादुरपुर जाने वाली सड़क जर्जर होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। इस मार्ग से काफी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का प्रखंड मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय आना-जाना लगा रहता है। ग्रामीण क्षेत्र के इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही काफी संख्या में होती है। यह मार्ग बड़हरिया से गोरेयाकोठी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भी जाने के लिए सबसे सुगम है। भलुआ निवासी नरेंद्र सिंह, प्रभुनाथ दुबे, पुष्पेंद्र सिंह, सिसवा निवासी मो. सनाउल्लाह आदि ने बताया कि यह मार्ग प्रखंड मुख्यालय से कई गांवों को जोड़ने का काम करता है। वहीं लोगों ने भरोसा जताया कि इस बार सरकार की नजर पड़ने पर इस मार्ग के दिन भी बहुरेंगे। वहीं लोगों ने बताया कि सुशासन की सरकार में जिले एवं प्रखंड मुख्यालय...