मुरादाबाद, फरवरी 4 -- मुरादाबाद। एमजेपी रुहेलखंड विवि की मंगलवार शाम की पाली में अंग्रेजी की परीक्षा से 15 मिनट पहले वायरल पेपर के मामले में रुहेलखंड विवि ने कोई संज्ञान ही नहीं लिया। कुलपति से लेकर परीक्षा नियंत्रक तक ने इस मामले में जांच कराना अब तक सही नहीं समझा। मंगलवार के बाद बुधवार का भी समय बीत गया, लेकिन कोई जांच कमेटी नहीं बनाई। हालांकि परीक्षा नियंत्रक ने ये जरूर कहा था कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से कराई जा रही बीए पांचवें सेमेस्टर में मंगलवार को अंग्रेजी का पेपर था। परीक्षा से 15 मिनट पहले ही पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि सभी केंद्रों में परीक्षा उसी प्रश्न पत्र से कराई गई। रुहेलखंड विवि के परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने कहा कि अंग्रेजी साहित्य पेपर कोड 4...