गौरीगंज, फरवरी 15 -- अमेठी। यूपी बोर्ड परीक्षा में पेपर की घटनाओं को रोकने के लिए पूरी सख्ती बरती जा रही है। पेपर लीक का मामला प्रकाश आने पर संबंधित के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की निर्देश दिए गए हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए शुरू से ही फूंक फूंक कर कदम रखे जा रहे हैं। बोर्ड द्वारा प्राप्त प्रश्न पत्रों को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्ट्रांग रूम में रखवाया जाएगा। यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके बाद 21 तारीख को प्रश्न पत्र विभाग द्वारा आरक्षित वाहनों से केंद्रों पर पहुंचाये जाएंगे। प्रश्न पत्र ले जाने के लिए छह अलग-अलग रुट बनाए गए हैं। इन रूटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच प्रश्न पत्र ले जाये जाएंगे। इसके साथ ही केंद्रों पर भी सशस्त्र सुरक्षा बल प्रश्न पत्रों की रखवाली के लिए लगाया जाएगा। पूरी परीक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.