देहरादून, सितम्बर 22 -- पौड़ी। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने पौड़ी में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने इस दौरान प्रदेश सरकार और सीएम के विरोध में नारेबाजी की और पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष कांग्रेस विनोद नेगी ने कहा कि सरकार लगातार प्रदेश के बेरोजगारों युवाओं के साथ छलावा कर रही है। एक तरफ युवाओं को रोजगार देने की बात की जा रही है तो दूसरी तरफ पेपर लीक हो रहे हैं। वहीं जिलाध्यक्ष यूवा कांग्रेस मोहित सिंह ने कहा कि नकलविरोधी कानून बनने से पेपर लीक होने नहीं रुके है। यह कानून प्रदेश में नाममात्र का रह गया है। इसमौके पर पार्टी के नगराध्यक्ष भरत सिंह रावत, दिेनेश कोहली, अनूप सिंह, श्रीकांत, कुलदीप रावत आदि भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.