रांची, फरवरी 21 -- रांची, संवाददाता। झारखंड में बोर्ड परीक्षा के विज्ञान और हिंदी के पेपर लीक के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। गाड़ीखाना चौक पर पुतला दहन किया। रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह की अगुवाई में आयोजित इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान शशांक राज ने कहा कि जबसे राज्य में हेमंत सरकार बनी है, सभी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। लगातार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रोमित नारायण सिंह ने कहा कि नैतिकता के आधार पर जैक अध्यक्ष को इस्तीफा देना होगा, इससे कम कुछ भी नहीं। कार्यक्रम में सुरेश शर्मा, राहुल चौधरी, ओम प्रकाश, धर्मेंद्र शुक्ला, उज्ज्वल मिश्रा, रोहित सिंह, शुभम कुमार, राहुल कुमार, रंजीत नाथ सहित कई युवा शामिल हुए।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.