पटना, दिसम्बर 10 -- कई राज्यों में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक कराने के आरोपित संजय कुमार प्रभात को आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) रिमांड पर लेगी। ईओयू ने इसके लिए विशेष कोर्ट में आवेदन किया है। साथ ही ईओयू ने संजय कुमार प्रभात से जुड़ी जानकारी को लेकर उत्तराखंड, तेलंगाना और दिल्ली पुलिस से भी संपर्क साधा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संजय कुमार प्रभात के पास से बरामद हुए दो मोबाइल फोन का कॉल डिटेल भी निकाला जा रहा है। उससे पूछताछ में ईओयू को बीपीएससी-टीआरई-3 समेत कई परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले नेटवर्क की जानकारी मिलने की संभावना है। पुलिस सूत्रों के अनुसार संजय कुमार ने बिहार में दो बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ा। पहली बार इसने 2005 में नवादा के गोविंदपुर सीट से चुनाव लड़ा था। 2025 के विधानसभा चुनाव में भी इसने बरबीघा सीट से निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.