देहरादून, मार्च 29 -- उत्तराखंड में तापमान में इजाफा होने लगा है। पारा बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो रही है। अल्मोड़ा में वनाग्नि के बाद आज शनिवार को उधमसिंहनगर जिले के काशीपुर में पेपर मील के पास झाड़ियों में आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि, दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, दूसरी ओर जंगल में आग को रोकने के लिए वन विभाग की भी पूरी तैयारी है। काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित एक पेपर मिल के पास झाड़ियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद मिल और टाटा शोरूम की तरफ बढ़ रही आग पर काबू पाया। शुक्रवार रात करीब 10 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि बाजपुर रोड पर मल्टीवाल पेपर मिल के पास झाड़ियां में आग लगी है, जो फैक्ट्री की ओर बढ़ रही है। सूचना पर फायर स्टेशन की एक फायर यूनिट घटना स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.