बरेली, फरवरी 20 -- बरेली की फर्म रामा श्यामा पेपर मिल के साथ धोखाधड़ी रकम मांगने पर दी धमकी, तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज बरेली, मुख्य संवाददाता। रामा श्यामा मिल से पेपर की सप्लाई मंगाकर हरियाणा की फर्म ने 50 लाख से ज्यादा की रकम हड़प ली और फिर उससे जुड़े लोग धमकी देने लगे। इस मामले में कोतवाली में तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रामा श्यामा पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड, सर्किट हाउस चौराहा के प्रतिनिधि सुनील कुमार गोयल ने पुलिस को बताया कि हरियाणा की कंपनी पैक एन पैक के डायरेक्टर संदीप गर्ग और वंश गर्ग ने क्राफ्ट पेपर खरीदने के लिए उनकी फर्म से संपर्क किया था। 25 अप्रैल 2021 से पेपर की सप्लाई शुरू हो गई, लेकिन वे लोग सिर्फ एलसी (लेटर ऑफ क्रेडिट) ही उपलब्ध कराते रहे। धीरे-धीरे आरोपियों ने उनसे 50.89 लाख रुपये का क्राफ्ट पेपर मंगा लिया ...