गुमला, जुलाई 12 -- गुमला, संवाददाता। पेपर बैग डे के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला के ट्रूप संख्या 18/46 झारखंड बटालियन एनसीसी के कैडेट्स ने शुक्रवार को नगर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी देना और क्लाथ व पेपर बैग के उपयोग को बढ़ावा देना था।रैली की शुरुआत सावित्रीबाई फुले केन्द्रीय पुस्तकालय से हुई। जो पटेल चौक, थाना चौक समेत शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़री। कैडेट्स ने स्वंय द्वारा तैयार कलाकृतियुक्त बैग्स पर पर्यावरण,नो ड्रग्स और सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर संदेश चित्रित किए। मौके पर कैडेट्स ने नगर में 150 से अधिक इको फ्रेंडली क्लाथ बैग्स का वितरण किया। 46 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पीबी शर्मा ने विद्यालय को इस प्रयास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.