फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 23 -- जहानगंज। एक छात्र सोमवार की सुबह अपने घर से हाईस्कूल की परीक्षा देने निकला था। इसके बाद वह वापस लौटकर नहीं आया। परिजनों ने खोजबीन की। जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि छात्र पेपर देने के लिए केंद्र पर नहीं पहुंचा था। पुलिस उसका सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...