नई दिल्ली, फरवरी 25 -- गुरुग्राम के एक होटल के कमरे में एक लड़का और ल़ड़की के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों की छाती पर गोली लगी हुई है और कमरे से एक पिस्टल भी बरामद की गई है। घटना दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मानेसर के पास स्थित एक होटल की है। जानकारी के मुताबिक लड़की पेपर देने का बोल कर घर से निकली थी। वहीं लड़का भी काम से बोल घर से सोमवार को निकला था। देर रात तक जब युवती घर नहीं पहुंची,तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस युवती के मोबाइल की लोकेशनल लेकर होटल पहुंची और कमरे में जाकर देखा कि लड़का और लड़की मृत पड़े हुए हैं। दोनों की छाती में गोली लगी हुई थी। होटल के कमरे से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की। पुलिस की शुरुआती जांच में पुलिस को आत्महत्या का शक है। सोमवार देर रात को 11 बजे के लगभग पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि कोमल नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.