अलीगढ़, फरवरी 21 -- n शिकायत करने पर मारपीट व जान से मारने की दी धमकी n पुलिए ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर दर्ज किया मुकदमा दादाें, संवाददाता। थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने मारपीट व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार छात्रा ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया बीते गुरुवार काे दोपहर मैं हाईस्कूल के पेपर देकर घर जा रही थी। तभी रास्ते में गांव का करन पुत्र रिषिपाल रास्ते मिला और मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध किया तो मारपीट व जान से मारने की धमकी देने लगा। छात्रा डरकर अपने घर चली गयी और सारी बात घर वालों को बताई। घर वालों ने शनिवार शाम करीब 6 बजे करन के घर वालों से शिकायत की तो करन, सूरज, शिवा पुत्रगण रिषिपाल मेरे घर वालों को गन्दी-गन्दी गालियां देने लगे। जब इसका विरोध किया तो घर वालों के साथ लाठी-डण्...