सहारनपुर, फरवरी 19 -- पेपर देकर लौटी छात्रा अचानक रास्ते से लापता हो गई। 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी उसका कहीं कुछ सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर देकर पुलिस से उसकी तलाश किए जाने की मांग की है। पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई है। क्षेत्र के गांव ठसका निवासी करीब 16 वर्षीया भतीजी शालू नानौता स्थित एक इंटर कालेज से कक्षा 10 की परीक्षा देकर लगभग डेढ बजे घर लौट रही थी। जहां रास्ते से वह लापता हो गई। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने रिश्तेदारियों सहित परिचितों के यहां काफी तलाश किया। लेकिन छात्रा का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों के अनुसार छात्रा मानसिक रूप से भी परेशान थी। परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर देकर पुलिस से उसके सकुशल बरामद किए जाने की मांग की। थानाध्यक्ष नवीन सैनी ने बताया कि पेपर देने के बाद छात्रा घर नहीं पहुंची।...