गंगापार, फरवरी 20 -- चौकी कला गांव की एक किशोरी का हाईस्कूल हिन्दी का प्रश्नपत्र ठीक नहीं होने पर ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। मौके पर पहुंची जीआरपी जंघई पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जौनपुर जिले के मीरगंज थाना चौकी कला गांव निवासी सुरेश जैयसवार की बेटी 15 वर्षीय गरिमा जैयसवार शुक्रवार की सुबह सात बजे घर से साइकिल से सोशल साइंस की परिक्षा देने के लिए निकली। वह जंघई क्रॉसिंग से पूरब की तरफ साइकिल खड़ी कर जौनपुर से प्रयागराज जा रही एजे पैसेंजर ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मीरगंज व सराय ममरेज की पुलिस तथा आरपीएफ व जीआरपी जंघई मौके पर पहुंच गये। शव जीआरपी क्षेत्र में होने के कारण जीआरपी ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.